Samastipur News: सड़क हादसे में घायल राम सुदिन राय की इलाज के दौरान मौत
Samastipur News: मोरवा के हरपुर भिंडी पंचायत में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राम सुदिन राय की पटना के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह खेत से लौटते समय एक चार पहिया वाहन की चपेट में आए थे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Samastipur News: मोरवा। ताजपुर थाना क्षेत्र की हरपुर भिंडी पंचायत में करीब 15 दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राम सुदिन राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। पटना के एक निजी नर्सिंग होम में करीब 15 दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। बताया जाता है कि राम सुदिन राय खेत से काम कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए थे।
गंभीर रूप से घायल राम सुदिन राय को बेहतर इलाज के लिए पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 15 दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मौत की सूचना मिलने के बाद ताजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

