Samastipur News: सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत
Samastipur News: विभूतिपुर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय राधिका कुमारी का इलाज के दौरान निधन हो गया। सात जुलाई को अज्ञात बाइक ने राधिका को टक्कर मारी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।

Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के विभूतिपुर उत्तर वार्ड 2 में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका कुंदन कुमार की पुत्री राधिका कुमारी बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत 7 जुलाई को सिंघियाघाट- खोकसाहा पथ के विभूतिपुर ब्लॉक चौक के निकट सड़क पर राधिका को एक अज्ञात बाइक ने धक्का मार दी थी। जिससे बच्ची सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। पिछले सात दिनों से वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी जहां आज उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका की मां खुशबू कुमारी और पिता कुंदन कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


