सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

चकमेहसी के बघला गांव में एक युवक शिवम कुमार (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उसे इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में मातमी सन्नाटा है।

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के बघला गांव में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक शिवम कुमार (32) सोरमार बघला वार्ड 2 निवासी हरि पासवान का पुत्र बताया गया है। जानकारी के अनुसार युवक बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सूचना पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद दरभंगा के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उधर, दरभंगा के बेता थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में कराने के बाद परिजनों को सौप दिया।

युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जबकि परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जीतेंद्र सहनी ने बताया कि युवक के परिजन ने दरभंगा पुलिस को फर्द बयान दिया है। फर्द बयान आने के बाद उसके आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।