सरायरंजन में सड़क दुघर्टना में युवक की हुई मौत

Mar 05, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

सरायरंजन में सड़क दुघर्टना में 22 वर्षीय अमन कुमार की मौत हो गई। अमन, जो अपनी बाइक पर था, को किसी वाहन ने ठोकर मार दी। घटना के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों और गांव में होली का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सरायरंजन में सड़क दुघर्टना में युवक की हुई मौत

सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन हाई स्कूल के निकट एनएच 322 सड़क पर वुधवार की देर शाम सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड-03 निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अमन कुमार (22) के रूप में की गई। घटना के संबंध में लोगों ने बताया की उक्त युवक अपने हीं बाइक से कहीं जा रहा था इसी दौरान उक्त जगह पर किसी वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद अमन सड़क पर गिर गया, तत्क्षण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक के मौत की सूचना पर परिजनों एवं गांव में होली के दिन खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा दिया। वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।