
बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत
मोहनपुर के दक्षिणी डुमरी पंचायत में एक युवक कुम्मल राय (40) की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक बुधवार की रात दरवाजे पर सो रहा था। गुरुवार की सुबह परिजनों ने उसकी लाश बाढ़ के पानी में देखी।...
मोहनपुर। थाना क्षेत्र के दक्षिणी डुमरी पंचायत के वार्ड संख्या दस में बुधवार की देर रात बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामाश्रय राय के पुत्र कुम्मल राय (40) के रूप में की गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में युवक की मौत की खबर से मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी घर के चारों तरफ पसरा हुआ है। मृतक बुधवार की शाम में खाना खाने के बाद दरवाजे पर सो गया था। परिवार के सभी सदस्य भी खाना खाने के बाद सो गये थे।
गुरुवार की अहले सुबह परिजन सोकर उठे तो उसकी लाश बाढ के पानी में उपलाता मिला। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक को बीते दो वर्ष पूर्व पारालाईिसस हो गया था। उसके छोटे छोटे दो पुत्र एवं दो पुत्री है। सूचना पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार त्रिवेदी ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




