गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
मोरवा के हलई थाना क्षेत्र के वनवीरा पंचायत में एक बच्चे, सुदर्शन कुमार, की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह कुछ बच्चों के साथ नहाने गया था और गहरे गड्ढे में चला गया। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोज शुरू की। स्थानीय लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के वनवीरा पंचायत में पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान मिथिलेश राय के बेटे सुदर्शन कुमार के रूप में हुई। घटना के बारे में बताया जाता है कि वह कुछ बच्चों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी क्रम में जेसीबी से खुदे गहरे गड्ढे में चला गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो घर वाले चिंतित हुए उसकी खोज भी शुरू हुई तो इसकी जानकारी मिली। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पानी से निकाल कर इलाज की व्यवस्था की जाती तब तक तब तक उसकी मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बड़े पैमाने पर लोग घटनास्थल पर जूटे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों ने मुआवजा की मांग की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




