पोखर में पानी पीने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत
अमर कुमार विद्यापतिनगर में हरपूरबोचहा पंचायत के खनुआ गांव के पास एक युवक, रविन्द्र कुमार सहनी, की पोखर में डूबने से मौत हो गई। वह गेंहू काटने के बाद प्यास बुझाने के लिए पोखर में गया था, जहां उसका पैर फिसल गया। परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमर कुमार विद्यापतिनगर। थाना के हरपूरबोचहा पंचायत के खनुआ गांव के निकट शुक्रवार को पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खनुआ गांव निवासी वार्ड 11 के अशोक सहनी के पुत्र रविन्द्र कुमार सहनी 25 वर्ष के रूप में की गई है। बताया गया है की मृतक सवेरे चौर के तरफ़ गेंहू काटने गया था जिसे गेंहू काटने के दौरान प्यास लगने पर निकट के पोखर में दो अन्य लोगो के साथ पानी पीने के लिए गया था। इसी दौरान पोखर में पैर फिसल जाने और गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा।
हल्ला पर जबतक लोग जुटे और पानी से निकालकर उपचार के लिए सीएससी लाया जिसे देखकर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना को लेकर दूसरे तरह की भी चर्चा की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस के अवर निरीक्षक राकेश कुमार ने कागजी प्रक्रिया कर मृतक को पोस्टमार्टम में समस्तीपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि डूबने से मौत होने की बात बताई गई है। जिसकी जांच पड़ताल गहराई से किया जा रहा है। वही मृतक के घर कोहराम मचा है मृतक की पत्नी एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना है वही गांव में भी मातम छाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


