
सड़क हादसे में जख्मी की इलाज के दौरान मौत
चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत में एक युवक संदीप पासवान की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक तीन दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के लिए उसे समस्तीपुर के निजी क्लीनिक से पटना रेफर किया गया था। उसके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर पंचायत के एक युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। युवक तीन दिनों पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति में उसे पटना रेफर कर दिया गया। वहीं तीन दिनों के इलाज के बाद उसने शनिवार की सुबह इलाज के दौरान ही उसकी मौत पटना में ही हो गई। मृतक मालीनगर पंचायत के वार्ड 8 निवासी संदीप पासवान उर्फ गोरख (40) बताया गया है। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर पूसा मुख्य पथ के मालीनगर सैदपुर के तीखा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
इसमें एक अन्य जख्मी मालीनगर के अजित कुमार का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। उधर युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। युवक ड्राइवर का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। युवक की मौत पर मुखिया मंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि मन्नी सिंह, पूर्व मुखिया विजय शर्मा, जदयू नेता शशि शंकर ठाकुर, उप सरपंच नंदन कुमार, पूर्व सरपंच रोशन कुमार चुन्नू आदि ने गहरा दुख जताया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




