Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsTragic Death of Teenager in Mohanpur Due to Snake Bite
सर्पदंश से किशोर की मौत

सर्पदंश से किशोर की मौत

संक्षेप:

मोहनपुर के अधलालपुर गांव में एक किशोर की विषैले सांप के डसने से मौत हो गई। 11 वर्षीय रितिक कुमार चापाकल से पानी लाने गया था, जहां सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने झाड़ फूक कराया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई...

Sep 12, 2025 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

मोहनपुर। थाना क्षेत्र के दशहरा पंचायत के अधलालपुर गांव में विषैले सांप के डसने से एक किशोर की मौत गुरुवार को हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप राय का शाला रितिक कुमार (11) बुधवार सुबह में चापाकल से पानी लाने गया था। जहां किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों द्वारा आनन फानन में ग्रामीण स्तर पर झाड़ फंूक कराया गया। परंतु स्थिति बिगड़ने के बाद उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पटोरी थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी अयोध्या का पुत्र था। वह अपने बहन के यहां रह कर लाईफ लाईन पब्लिक स्कूल में पढ़ता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें