
आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम की संदेहास्पद मौत
चकमेहसी के कलौंजर पंचायत के वार्ड 8 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 98 पर 6 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेलते समय उसका गला फटे पर्दे में फंस गया। घटना के बाद परिजनों में...
चकमेहसी। चकमेहसी थाना अंतर्गत कलौंजर पंचायत के वार्ड 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 98 पर एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका मासूम कलौंजर पंचायत के वार्ड 8 निवासी अखिलेश कुमार की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (6) थी। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। वही चकमेहसी पुलिस भी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पहुंचकर छानबीन में जुट गई। लोगों की माने तो बुधवार की सुबह कलौंजर पंचायत के वार्ड 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 98 पर बच्चों का आना शुरू हुआ। जहां आंगनबाड़ी केंद्र का गेट बंद था और गेट पर लगा पर्दा फटा हुआ था।
मासूम का गेट के पास लगे फटे पर्दे में सर चला गया और खेल खेल में पर्दा दो तीन बार घूम गया। जिससे मासूम का गला फसने से उसकी दबकर मौत होना बताया जा रहा है। हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने उसे पर्दे से बाहर निकाला। हालांकि तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इधर घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। वही सदर इंस्पेक्टर नीरज तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है।थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की है। परिजनो के आवेदन के आलोक में कारवाई की जाएगी। वैसे पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वही घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




