बरहेता के युवक की यूपी में हुई मौत
Apr 06, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
कल्याणपुर के बरहेता गांव में 35 वर्षीय सुनील दास का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सुनील 3 अप्रैल को रोजी-रोटी की तलाश में नसीमाबाद जा रहा था। ट्रेन में उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेता गांव निवासी गजेंद्र दास के 35 वर्षीय पुत्र सुनील दास का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों के मुताबिक युवक तीन अप्रैल को रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश के नसीमाबाद ट्रेन से जा रहा था। जहां ट्रेन में ही उसकी तबीयत खराब हो गई। साथ जा रहे गांव के एक युवक ने इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत होने की खबर मिलते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


