घर से परीक्षा देने निकले युवक की झारखंड में संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Dec 12, 2025 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

विभूतिपुर के मनीष कुमार (27) की झारखंड में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन बेहोशी की अवस्था में अस्पताल पहुंचा और बाद में उसकी मौत की सूचना मिली। परिवार में कोहराम मच गया। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के कारण युवक के साथ मारपीट हुई थी।

घर से परीक्षा देने निकले युवक की झारखंड में संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण से परीक्षा देने निकले युवक की झारखंड में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मृतक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण वार्ड 9 निवासी सुरेश पोद्दार का पुत्र मनीष कुमार (27) बताया गया है। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अमित कुमार ने बताया कि 9 दिसंबर को मनीष घर से पटना एग्जाम देने की बात कह कर निकाला था। इसके बाद 10 दिसंबर को झारखंड से मोबाइल पर सूचना मिली कि आपके भाई मनीष को बेहोशी की अवस्था में बोकारो मुफस्सिल थाना व ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया है।

संध्या 4 बजे पुन: फोन आया कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम कराकर आज घर लाया गया और अंतिम संस्कार सिंघियाघाट बूढ़ी गंडक नदी तट पर किया गया। चर्चा है कि मनीष का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की वालों ने युवती का विवाह बोकारो चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कर दिया। मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र पहुंचा था। लोगों में चर्चा है कि युवक के साथ मारपीट के बाद यह अनहोनी की घटना हुई है। इधर मृतक मनीष की मां बसंती देवी चीत्कार मार कर बार बार बेसुध हो रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsTragic Death of 27-Year-Old Man in Jharkhand Suspected Assault Linked to Love Affair
;;;