Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsTragic Death of 12-Year-Old Boy in Bihar Body Found in Pond

मां ने कर रखा था जितिया व्रत, पोखर में डूबने से इकलौते पुत्र की मौत

बिहार के वारिसनगर में भादोघाट गांव के पास एक पोखर में 12 साल के लक्ष्मण कुमार का शव मिला। शनिवार को विद्यालय से घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन रात में शव मिलने की सूचना मिली। लक्ष्मण...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 15 Sep 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
मां ने कर रखा था जितिया व्रत, पोखर में डूबने से इकलौते पुत्र की मौत

वारिसनगर। थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत के भादोघाट गांव के चिमनी के पास शनिवार की देर रात पोखर में एक बालक का शव उपलाता देख लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों के प्रयास से उक्त बालक के शव को रात में ही बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान नुनु चौधरी के पुत्र लक्ष्मण कुमार उर्फ गोलू (12) के रूप में की गई। इसकी खबर फैलते ही परिजनों के साथ साथ आसपास के लोग भी वहां पहुंच गये। घटनास्थल पर परिजनों के क्रंदन व चीत्कार से माहौल काफी गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि शनिवार को चार बजे बालक जब विद्यालय से घर नहीं लौटा तो उसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

रात करीब बारह बजे सूचना मिली कि पोखरनुमा गड्ढे में एक शव उपला रहा है। सूचना पर जब परिजन पहुंचे तो वह लक्ष्मण का शव देखते ही चीत्कार मार कर रोने लगे। उधर, देर रात थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा पुलिस बल के साथ पहुंचकर कागजी प्रक्रिया के बाद चौकीदार प्रहलाद कुमार को शव के साथ पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर असपताल भेज दिया। रविवार को शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते चलें कि मृतक के पिता केरल में मजदूरी कर घर का भरण पोषण करते हैं। लोगों ने बताया कि उनके घर की माली हालत ठीक नहीं है। लक्ष्मण अपने घर का इकलौता पुत्र था उसकी तीन बहनें थी। इधर मां अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत कर भी कर रखा था। इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव के लोग स्तब्ध हैं। रह रह कर उसकी मां के चीत्कार से आसपास का माहौल गमगीन बना है।