गड्ढे में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Mar 16, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

मोहिउद्दीननगर में सोमवार रात एक ट्रैक्टर गड्ढे में पलटने से चालक रामचंद्र राय की मौत हो गई। वह ईंट लादकर आ रहे थे जब ट्रैक्टर एक वाहन को साइड देने के दौरान गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने शव निकाला, लेकिन डॉक्टर ने सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

गड्ढे में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत अंतर्गत कचहरी गाछी के समीप सोमवार को करीब पौने आठ बजे रात्रि मे ईंट लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के अधलालपुर दशहरा निवासी रामचंद्र राय के रूप मे की गई है। ट्रैक्टर चालक जौनापुर के बाबा ब्रिक्स से ईंट लादकर आ रहे थे। कचहरी गाछी के समीप एक वाहन को साइड देने मे ट्रैक्टर 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। ग्रामीणों ने जेसीबी से शव निकाला, लेकिन सीएचसी मोहिउद्दीननगर में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शिवचंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।

थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।