सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत, मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत, मचा कोहराम

संक्षेप:

विभूतिपुर के सलखन्नी गांव में 3 सितंबर को गणेश पूजा मेला देखने जाते समय एक बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। युवक को गंभीर रूप से जख्मी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान...

Sep 08, 2025 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव के जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बताया जाता है कि सलखन्नी गांव से गत 3 सितंबर की रात्रि नरहन में आयोजित गणेश पूजा मेला देखने जा रहे बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए थे। एक मालवाहक ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी। ग्रामीणों की मदद से जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां आन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें जख्मी सलखन्नी गांव के राम सकल पासवान का पुत्र कांग्रेस कुमार की मौत उपचार के दौरान पटना में हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया। मृतक की मां मीना देवी, पिता राम सकल पासवान, पत्नी आरती कुमारी, बेटा अकुंश कुमार, बेटी अंशिका कुमारी समेत सभी का रो रोकर बुरा हाल रहा। मुखाग्नि चाचा मनोज पासवान ने दी।