बाजार व स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क पर सात घंटे ठप रहा यातायात, परेशानी

Mar 08, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

उजियारपुर में रविवार को 7 घंटे तक यातायात ठप रहा। यह disruption समस्तीपुर बरौनी रेलखंड के फाटक सं. 44 पर डाउन रेल ट्रैक के मेंटेनेंस कार्य के कारण हुआ। इससे उजियारपुर बाजार और रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर सभी वाहनों का आवागमन बाधित रहा, जिससे मरीजों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।

बाजार व स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क पर सात घंटे ठप रहा यातायात, परेशानी

उजियारपुर। प्रखंड मुख्यालय व सातनपुर नेशनल हाइवे को उजियारपुर बाजार व स्टेशन से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर रविवार को 7 घंटा यातायात ठप रहा। बता दें कि समस्तीपुर बरौनी रेलखंड अंतर्गत उजियारपुर का फाटक सं. 44 पर डाउन रेल ट्रैक पर मेंटनेश कार्य किया जा रहा था। इससे सातनपुर नेशनल हाइवे से उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय होते हुए उजियारपुर बाजार रेलवे स्टेशन होकर समस्तीपुर तक जाने वाली सड़क पर पूरी तरह सभी छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन ठप रहा। खासकर उजियारपुर सीएचसी अस्पताल जाने वाले मरीजों को करीब 6 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके जाना पड़ा। उधर, पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के समस्तीपुर रेल पथ निरीक्षक अजय कुमार ठाकुर ने बताया की सुबह के 10 बजे से अपराह्न के 5 बजे तक उपरोक्त फाटक पर डाउन रेल ट्रैक का मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है।

इससे उक्त सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।