पूसा बाजार में पुलिया निर्माण के लिए खोदे गये गढढ़े से यातायात बाधित
पूसा में मुख्य सड़क पर पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गढ्ढे के कारण यातायात बाधित है। राहगीरों और छोटे वाहन चालकों को जर्जर बांध से जाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा है। बड़े वाहनों को अन्य रास्ते से जाना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

पूसा। पूसा मुख्य बाजार से डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि जाने वाली मुख्य सड़क में बाजार के बीचो बीच पुलिया निर्माण के लिए करीब 15 दिनों पूर्व खोदे गये गढढे से इस मार्ग पर यातायात बाधित है। इस मार्ग के बंद होने के कारण राहगीरों व छोटे वाहन चालको को जर्जर बांध से अपने गंतव्यों तक जाना पड़ता है। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। दूसरी ओर बड़े वाहनों को करीब दो किमी. दूर गांव के रास्ते आवाजाही करना दिनचर्या में शामिल हो गया है। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों में असंतोष व रोष व्याप्त है।
स्थानीय समस्याएं
ग्रामीणों की मानें तो इस मार्ग के बंद होने से लोगों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। मुख्य सड़क होने के कारण इसके निर्माण से जुड़े लोगों को संवेदना दिखाने की जरूरत थी। इसे गढढा करने से पूर्व तैयारी रखते हुए अविलंब निर्माण का कार्य पूरा करना चाहिए था। लेकिन करीब 15 दिन पूर्व ही निर्मित पुलिया को तोड़कर व गढढा खोदकर छोड़ दिया गया। यही हालात पूसा से दुबहा जाने वाले मुख्य मार्ग की भी है। काफी समय पूर्व से इस मार्ग में भी दो स्थलों पर पुलिया निर्माण कार्य ठप पड़ा है। लोगों की मानें तो अगर अच्छी वर्षा हो गई, तो इस मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह ठप हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


