आधे दर्जन छोटे पशुओं की चोरी
मोहिउद्दीननगर में रविवार रात को आधे दर्जन छोटे पशुओं की चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरी की घटनाएं सुबह होते ही सामने आने लगीं। सुमित्रा देवी, सुनीता देवी और खेतून निशा की बकरियां और खस्सी चुराई गईं, जिनकी कुल कीमत 75 हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत अंतर्गत कन्हौली शिवैसिंहपुर रोड पर रविवार की रात आधे दर्जन छोटे पशुओं की चोरी से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह होते ही टोला में एक के बाद एक चोरी की बात सामने आने लगी। मेरा चोरी हो गया तो मेरा भी चोरी हो गया की चर्चा पुरे टोले में फैल गई। इस चोरी की घटना में कुल छह छोटे पशुओ (बकरियां) की चोरी कर ली गईं है। मिली जानकारी के अनुसार सुमित्रा देवी पति कैलाश साह की चार बकरियां की चोरी हुई है। वहीं सुनीता देवी पति शिवरतन साह व खेतून निशा पति माजिद हुसैन का एक बड़ा खस्सी को चोर ले गए।
इन सभी का कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी जा रही है। इस संबंध में सुमित्रा देवी के पति कैलाश साह ने सोमवार को मोहिउद्दीननगर थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


