Samastipur News: वाटर एटीएम का ताला काटकर दो बैटरियां चोरी
Samastipur News: बिथान। बिथान बाजार स्थित शिव मंदिर के पास लगे वाटर एटीएम का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने दो बैटरियां चोरी कर लीं। जिला परिषद सदस्य रंजीत कुमार ने बिथान थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Samastipur News: बिथान。 बिथान बाजार स्थित शिव मंदिर के पास लगे वाटर एटीएम का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने दो बैटरियां चोरी कर लीं। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। मामले को लेकर जिला परिषद क्षेत्र संख्या-51 के सदस्य रंजीत कुमार ने बिथान थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。
घटना का विवरण
आवेदन के अनुसार,जिला परिषद कोष से शिव मंदिर के पास वाटर एटीएम का निर्माण कराया गया था। यह वाटर एटीएम नियमित रूप से संचालित हो रहा था। गुरुवार की रात अज्ञात चोर कमरे का ताला काटकर अंदर घुसे और वाटर एटीएम में लगी 250 एमपी की दो बैटरियां चोरी कर ले गए। रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबहस्थानीय लोगों ने फोन कर वाटर एटीएम का ताला कटे होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर वाटर एटीएम में लगी दोनों बैटरियां गायब मिलीं। मौके पर लोहे की आड़ी पट्टी भी गिरी हुई थी। जिला परिषद सदस्य ने बिथान थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात चोरों की पहचान करने चोरी गई बैटरियों को बरामद करने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


