Samastipur News: बरूणा पुल चौक पर फल व मिठाई दुकान में चोरों ने की चोरी, दहशत

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: सरायरंजन के बरूणा पुल चौक पर एक फल और मिठाई की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर 25 सौ रुपए नगद और लगभग 25 हजार रुपए के सामान चुराए। दुकानदार दिनेश महतो ने पुलिस को सूचना दी, जिसने कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय दुकानदारों में चोरी के चलते दहशत का माहौल है।

Samastipur News: बरूणा पुल चौक पर फल व मिठाई दुकान में चोरों ने की चोरी, दहशत

Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरूणा पुल चौक पर गुरुवार की रात एक फल एवं मिठाई के दुकान में चोरों ने सेन काटकर नगदी समेत अन्य सामानों की चोरी कर समान ले गए।इस संबंध में दुकानदार दिनेश महतो ने बताया की हर रोज की तरह गुरूवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब सात बजे में दुकान खोलने के लिए आए तो दुकान का गेट खोलकर अन्दर गये तो देखा की दुकान में समान बिखरा पड़ा था। इसके बाद दुकान के पीछे देखा तो निचे से मिट्टी हटाकर सेंधमारी कर चोरों ने घुसकर 25 सौ रुपए नगद, मिठाई, गुटखा, फल की करीब 25 हजार के समान चुराकर ले गया।

इस संबंध में थाना को सूचना दी गई। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चोरों कि गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उधर, चौक पर दुकान में चोरी होने से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। दुकानदारों ने बताया की इससे पूर्व भी चौक पर कई दुकानों से चोरों ने चोरी कर चुके हैं। लगातार चोरी होने से हम लोगों को दुकान करना मुश्किल हो गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: बरूणा पुल चौक पर फल व मिठाई दुकान में चोरों ने की चोरी, दहशत