ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरमहागठबंधन ने शहर में निकाला आक्रोश मार्च

महागठबंधन ने शहर में निकाला आक्रोश मार्च

केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में महागठबंधन व वाम मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला। कर्पूरी आश्रम से निकला यह आक्रोश मार्च विभिन्न मागोंर् से...

महागठबंधन ने शहर में निकाला आक्रोश मार्च
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरThu, 14 Nov 2019 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में महागठबंधन व वाम मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला। कर्पूरी आश्रम से निकला यह आक्रोश मार्च विभिन्न मागोंर् से गुजरने के बाद कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंच कर प्रदर्शन में बदल गया।

इसका नेतृत्व रालोसपा के अनंत कुशवाहा, राजद के अमरेश राय, भाकपा के रामचन्द्र महतो, माकपा के सत्यनारायण सिंंह, यूआईपी के अभय सिंह कर रहे थे। कलेक्ट्रेट पर जिला प्रशासन को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपने के बाद आक्रोश मार्च पुन: पटेल मैदान गोलम्बर पहुंच समाप्त हुआ। मौके पर जिला प्रशासन को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र सरकार की नीति के कारण आज देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है।आक्रोश मार्च में डॉ. संतोष प्रसाद, अर्जुन सहनी, जितेन्द्र सिंह चंदेल, पुष्पा सहनी, विनोद चौधरी निषाद, रामप्रीत पासवान, चंदन सहनी, स्वीटी प्रिया, रामकरण चौधरी, अबू सदाम, लालबाबू महतो आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें