Samastipur News: बनबीरा के चालक को पटना में पीट-पीटकर मार डाला

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: मोरवा, एसं। हलई थाना अंतर्गत बनवीरा पंचायत के ट्रक चालक की पटना में पीट-पीटकर हत्या

Samastipur News: बनबीरा के चालक को पटना में पीट-पीटकर मार डाला

Samastipur News: मोरवा, एसं। हलई थाना अंतर्गत बनवीरा पंचायत के ट्रक चालक की पटना में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान रमेश राय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण पटना घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक रणविजय साहू, मुन्ना कुमार घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। घटना के बाबत बताया जाता है कि मृतक ट्रक चालक था। पटना के दीदारगंज के एक गोदाम के लिए ट्रक चलाया करता था। रायपुर से उसने बोरा लोड किया था। बोरा अनलोड के क्रम में गोदाम संचालक से बकझक हुई थी। बोरा के भीग जाने की वजह से काफी नुकसान होने का हवाला दिया जा रहा था।

इसके बाद उसकी मौत की खबर आई। सूत्रों का बताना है कि काफी नुकसान होने का हवाला देते हुए गोदाम संचालक के द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई की गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने हालात का जायजा लेते हुए पुलिस से हरसंभव कार्रवाई करने की बात कही। लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: बनबीरा के चालक को पटना में पीट-पीटकर मार डाला