ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरमथुरापुर घाट पर बना अस्थायी गोलंबर

मथुरापुर घाट पर बना अस्थायी गोलंबर

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर मथुरापुर घाट से मुक्तापुर तक लगने वाले जाम से अब लोगों को निजात मिल जायेगी। अंचलाधिकारी गंगेश झा व ओपी अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण की पहल पर मथुरापुर घाट पर अस्थायी गोलंबर...

मथुरापुर घाट पर बना अस्थायी गोलंबर
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 06 May 2018 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर मथुरापुर घाट से मुक्तापुर तक लगने वाले जाम से अब लोगों को निजात मिल जाएगी। अंचलाधिकारी गंगेश झा व ओपी अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण की पहल पर मथुरापुर घाट पर अस्थायी गोलंबर का निर्माण कराया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन भी किया गया है। इससे जाम की समस्या समाप्त होने की संभावना है। मौके पर खानपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि, उपसरपंच विशुनदेव शर्मा, मुखिया द्रोपदी देवी, पूर्व जिला पार्षद नंद किशोर चौधरी, पशु प्रेमी महेन्द्र प्रधान, प्रवीण महतो, संतोष कुमार, संजय गुप्ता, जीवछ पासवान, विमल पासवान, नागमणि, मो़ तैयब आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें