जारी रहेगा दिन में गर्मी व रात में ठंड की समस्या
पूसा में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में गर्मी और शाम को ठंड का अनुभव हो रहा है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 4 मार्च तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें अगले चार दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

पूसा। तापमान का उतार चढ़ाव जारी है। दिन में कड़ी धूप से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। तो शाम ढ़लते ही ठंड जोर पकड़ रहा है। यह सुबह तक जारी रह रहा है। दिन व रात के तापमान के बड़े अंतर से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 4 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में ठंड गर्म का दौड़ जारी रहेगा। विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा।
इस दौरान औसतन 3 से 6 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलेगी। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 एवं दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 33 एवं न्यूनतम 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



