ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरतेजस्वी ने विनोवा जी की प्रतिमा का किया अनावरण

तेजस्वी ने विनोवा जी की प्रतिमा का किया अनावरण

राजद नेता व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कॉलेज के संस्थापक चरमानंद चौधरी उर्फ विनोवा जी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पार्क में पौधरोपण किया। विधि कॉलेज में पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. राम...

तेजस्वी ने विनोवा जी की प्रतिमा का किया अनावरण
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 20 Sep 2019 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद नेता व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कॉलेज के संस्थापक चरमानंद चौधरी उर्फ विनोवा जी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पार्क में पौधरोपण किया। विधि कॉलेज में पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. राम जेठमलानी के सांसद निधि से निर्मित दो कमरों का उद्घाटन भी किया। इससे पहले समस्तीपुर आगमन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। तेजस्वी यादव का कार्यक्रम एक बजे से होना था, लेकिन वे साढ़े तीन बजे के बाद पहुंचे। इसके पूर्व जमकर वर्षा हुई, इसके बावजूद कार्यकर्ता जमे हुए थे। मुसरीघरारी से कार्यक्रम स्थल विधि कॉलेज की ओर जैसे ही उनके आने की सूचना मिली सभी सक्रिय हो गये। कॉलेज के संस्थापक परमानंद चौधरी उर्फ विनोवा जी की प्रतिमा के पास कॉलेज के प्राचार्य के साथ महांगठबंधन के नेता उनकी आगवानी के लिए मुस्तैद हो गये। वहीं कुछ माला लेकर कॉलेज के प्रवेश द्वार पर जमा गये। कुछ देर के इंतजार के बाद जैसे ही तेजस्वी की गाड़ी पहुंची प्रवेश द्वार पर खड़े कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारे लगाने लगे। गाड़ी से उतरने के बाद परमानंद चौधरी उर्फ विनोवा जी के पुत्र संतोष कुमार चौधरी ने सबसे पहले तेजस्वी को माला पहनायी। इसके बाद अन्य लोगों ने उन्हें माला से लाद दिया। स्वागत के बाद तेजस्वी सीधे परमानंद चौधरी की प्रतिमा के पास पहुंचे और प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर विधायक एज्या यादव, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद जिला अध्यक्ष विनोद राय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अबु तमीम, रालोसपा के जिला अध्यक्ष अनलंत कुशवाहा, नगर परिषद के सभापति तारकेश्वरनाथ गुप्ता, राजद नेता ललन यादव, राजद के जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अशोक वर्मा, राजद प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, प्रदेश महासचिव प्रो. राजेंद्र भगत, जिला पार्षद शम्भू भूषण यादव, बिथान प्रमुख विभा देवी, रामविनोद पासवान, निलेश कुमार अप्पू, संजीव पांडेय, रंजन शर्मा, दीपक यादव, जितेंद्र सिंह चंदेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें