सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत
Apr 07, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
शाहपुर पटोरी के चकसाहो बांध के पास निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर तौसीफ आलम की मौत हो गई। वह मंगलवार शाम को टहल रहा था, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो बांध के समीप निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। युवक की पहचान चकसाहो निवासी मरहूम यासिफ अंसारी के पुत्र तौसीफ आलम (14) के रुप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तौसीफ चकसाहो बांध के समीप निर्माणाधीन बख्तियारपुर - ताजपुर फोर लेन सड़क पर मंगलवार की शाम टहल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


