किशोरी को घर से खींच कर दुष्कर्म का प्रयास

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

विद्यापतिनगर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी ने उसे घर से खींचकर एक कमरे में ले जाकर छेड़खानी की। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी को घर से खींच कर दुष्कर्म का प्रयास

विद्यापतिनगर, निसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक किशोरी को घर से खींच कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। इस बाबत पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दिए गए आवेदन में पीड़िता 16 वर्षीया किशोरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे वो अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी बीच पड़ोसी स्व. हरिचरण पासवान के पुत्र गोपाल पासवान घर में उसे अकेला देख जबरन घर से खींच कर अपने घर के एक कमरे में ले गया।

कमरे से बाहर जाते समय अपने पुत्र सुमित व दीपक को कहा कि लड़की को ले चलो इसे यूपी में शादी की नीयत से बेच देना है। इसके बाद कमरे में अकेला पाकर उसके पुत्रों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों के जुटने पर मेरी अस्मत बच सकी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन में जुटी है। आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।