Samastipur News: बैंक से निकाले 5.19 लाख रुपये बाइक सवार बदमाशों ने झपटे

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: वारिसनगर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षक से 5 लाख 19 हजार रुपये से भरा बैग झपट लिया। शिक्षक ने बैंक से पैसे निकाले थे और सड़क पार कर रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू की है।

Samastipur News: बैंक से निकाले 5.19 लाख रुपये बाइक सवार बदमाशों ने झपटे

Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक स्थित एसबीआई शाखा के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पार कर रहे एक शिक्षक से झपट्टा मारकर 5 लाख 19 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के संबंध में नागरबस्ती निवासी पीड़ित शिक्षक परवेज अहमद रॉनकी ने मथुरापुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में शिक्षक ने बताया कि उन्होंने मथुरापुर स्थित एसबीआई शाखा से 5 लाख 19 हजार रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर बैंक से बाहर निकलने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए।

पीड़ित शिक्षक प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज उर्दू में कार्यरत बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: बैंक से निकाले 5.19 लाख रुपये बाइक सवार बदमाशों ने झपटे