किसान गोष्ठी में कम लागत में अधिक उत्पादन का सिखाया गुर
विभूतिपुर। प्रखंड के महमदपुर सकड़ा में रविवार को एक किसान गोष्ठी आयोजित की गई।...

विभूतिपुर। प्रखंड के महमदपुर सकड़ा में रविवार को एक किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष हरि नारायण सिंह ने की। गोष्ठी को इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए गेहूं, आलू, मक्का, सरसों आदि की खेती के इस बदलते मौसम में फसल के बचाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। वहीं इफको के सहायक प्रबंधक कौशिक कुमार पांडेय ने कम लागत में अधिक उत्पादन और तकनीकी खेती की जानकारी दी। उन्होंने नैनो यूरिया के प्रयोग की विधि और इससे होने वाले लाभ पर पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। किसान गोष्ठी में विश्वनाथ मिश्र, सतीश कुमार झा, अमरनाथ राय, पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार, राजेश कुमार झा, राम भरोस राय, उमाकांत चौधरी, विमल कांत झा, रमाकांत मिश्र, सत्य नारायण महतो, बबीता पाठक, सीमा कुमारी, अंजना देवी आदि दर्जनों कृषकों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन रजनीश कुमार ने किया। मौके पर समाजिक कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इफको की ओर से गरीबों के बीच नि:शुल्क 50 कंबल का वितरण किया गया।