Samastipur News: 39 कार्टन शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Samastipur News: ताजपुर पुलिस ने रात गश्ती के दौरान मोतीपुर सब्जी मंडी के पास एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। कार के चालक राजा कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया, जो चोरी-छिपे शराब की डिलीवरी करता था। आगे की कार्रवाई जारी है।

Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट से एक कार व चालक समेत भारी मात्रा में शराब बरामद किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर शराब बरामद किया गया है। कार के साथ उसके चालक ताजपुर थाना क्षेत्र के नौआचक के राजा कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि कार चालक ही चोरी छिपे शराब की डिलीवरी करता था। आगे की करवाई की जा रही है।


