नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस से की शिकायत
उजियारपुर के चांदचौर मध्य गांव में 20 वर्षीय नवविवाहित मोनी कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मोनी को बांझ होने के आरोपों के कारण प्रताड़ित किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की मांग की है।

उजियारपुर, निसं। थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य गांव में एक नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतिका की पहचान गांव के अंकेश कुमार की पत्नी मोनी कुमारी (20) के रूप मे हुई। इस संबंध में उजियारपुर थाना के बेलामेघ निवासी मायके वालो ने उजियारपुर पुलिस को सूचना देकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं इसकी जांच करने की मांग की है। सूचना पर उजियारपुर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में बेलामेघ वार्ड 10 निवासी संजीत साह ने बताया की उनकी पुत्र मोनी कुमारी को ससुराल वालों की ओर बांझ होने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते थे।
सोमवार की शाम उन्हें पड़ोसी से सूचना मिली की मोनी की मौत हो गई है। इसके बाद मोनी के ससुराल आने पर ससुराल के सभी सदस्य गायब थे। इस मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया की फिलहाल आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


