बवाल मामले में रमौल का सुरेश गिरफ्तार
शिवाजीनगर में हुए बवाल मामले में नामजद 72 लोगों से एक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति सहायक थाने के रमौल गांव का स्वर्गीय जागेश्वर मंडल उर्फ जागेश्वर...
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSat, 23 Mar 2019 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें
शिवाजीनगर में हुए बवाल मामले में नामजद 72 लोगों से एक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति सहायक थाने के रमौल गांव का स्वर्गीय जागेश्वर मंडल उर्फ जागेश्वर सिंह का पुत्र सुरेश कुमार मंडल उर्फ सुरेश कुमार सिंह बताया गया है। बताते चलें कि बीते 12 मार्च की सुबह रोसड़ा बहेड़ी पथ पर शिवाजीनगर नरसिम्हा चौक के निकट ट्रक बाइक की टक्कर में तीन की मौत के बाद भारी बवाल हुआ था। जिसमें सीओ रामदत्त पासवान के बयान पर 72 लोगों को नामजद व 500 लोगों को अज्ञात आरोपित बनाया गया था। यह जानकारी अंचल निरीक्षक जय कांत साहू ने दी।