ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरहसनपुर चीनी मिल में गन्ना की पेराई क्षमता बढ़ेगी

हसनपुर चीनी मिल में गन्ना की पेराई क्षमता बढ़ेगी

हसनपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई क्षमता बढ़ाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसके लिए तीन राज्यों से आये इंजीनियरों की टीम मिल के विस्तारीकरण के काम में जुटी हुई है। मिली जानकार ी के अनुसार...

हसनपुर चीनी मिल में गन्ना की पेराई क्षमता बढ़ेगी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 23 Jun 2020 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई क्षमता बढ़ाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसके लिए तीन राज्यों से आये इंजीनियरों की टीम मिल के विस्तारीकरण के काम में जुटी हुई है। मिली जानकार ी के अनुसार सत्र-2020-21 में 85 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है।

बताया गया है कि आगामी गन्ना पेराई सीजन पांच माह का होगा। नवम्बर से मार्च तक चीनी मिल गन्ना पेराई करेगी। सत्र-2019-20 में प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल गन्ना पेराई का क्षमता है। अब आगामी सत्र में गन्ना पेराई का क्षमता 65 हजार क्विंटल प्रतिदिन होगा। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान दिया जा रहा है। 10 मार्च तक गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खाते पर डाल दिये गये हैं। इस बावत गन्ना उपाध्यक्ष शम्भू प्रसाद राय बताते हैं कि किसानों के मेहनत को देखते हुये चीनी मिल का विस्तारीकरण किया जा रहा है। ताकि पांच माह के अन्दर गन्ना की पेराई समय से हो सके।

चीनी मिल 1 अरब 49 करोड़ 52 लाख 84 हजार 512 रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के बैंक खाते पर कर चुकी है। शेष बकाये राशि का भुगतान किया जा रहा है। 41 करोड़ 47 लाख 77 हजार 956 रुपये किसानों का बकाया है। गन्ना उपाध्यक्ष ने बताया कि रूक रूक कर हो रही बारिश से गन्ना के फसलों को फायदा हो रहा है। खेतों में गन्ना फसलों का मुआयना किया जा रहा है। किसानों को खेतों पर बुला कर फसलों के प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। ताकि गन्ना का उत्पादन बेहतर हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें