परीक्षा को पारदर्शी बनाने पर दिया जोर

Mar 09, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

रोसड़ा के उदयनाचार्य कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा की अध्यक्षता में स्नातक सत्र 2025 के पहले सेमेस्टर की परीक्षा के संचालन को लेकर बैठक हुई। बैठक में परीक्षा को व्यवस्थित, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाने पर चर्चा की गई। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

परीक्षा को पारदर्शी बनाने पर दिया जोर

रोसड़ा। स्थानीय उदयनाचार्य रोसड़ा कॉलेज में सोमवार को प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा की अध्यक्षता में स्नातक सत्र 2025 29 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी परीक्षा को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं छात्र-केंद्रित तरीके से बनाये जाने पर चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा ने कहा कि परीक्षा किसी भी शैक्षणिक संस्थान की गरिमा और अनुशासन का महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सजगता के साथ करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं की संख्या अधिक है, इसलिए परीक्षा के दौरान उनकी सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन तथा अन्य डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी, उसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा से पहले सीट प्लान तैयार कर लिया जाएगा, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि परीक्षा विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए सभी शिक्षक और कर्मचारी समन्वय के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराएं। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. रंजन, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेश, डॉ. विनय, डॉ. प्रवीण प्रवजन सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।