रामपुर में कृषि यंत्र का किया गया सफल प्रदर्शन
हसनपुर के रामपुर गांव में कृषि यंत्रों का सफल प्रदर्शन किया गया। गन्ने की खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया। गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह और अन्य अधिकारियों ने खेती की...

हसनपुर, निज संवाददाता। हसनपुर के रामपुर गांव में रविवार को कृषि यंत्रो का सफल प्रदर्शन किया गया। चीनी मिल गन्ने की खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने एवं खेती में हो रही समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से कृषि यंत्रो का प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, उप महाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक, प्रगमेटिक्स निदेशक, डॉ दुष्यंत बादल ने बताया कि गन्ना खेती में दिन प्रतिदिन मजदूरों की समस्या बढ़ती जा रही है। गन्ना उपज में निरंतर गिरावट हो रही है। खेती में लागत पूंजी अधिक लगने लगी है। जिसके समाधान के लिए कृषि यंत्रीकरण संस्था प्रगमेटिक्स के संयुक्त तत्वाधान में गन्ना खेती में प्रयुक्त होने वाले कृषि यंत्रों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। गहरी जुताई करने से पौधे के जड़ों का विकास होता है। पोषक तत्वों का लाभ मिलता है। मौके पर पदाधिकारियों में पुनीत चौहान, टीके मंडल, अमित कुमार, प्रमोद मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार आदि मौजूद थे। 150 प्रगतिशील किसान के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।