Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsStudents and Parents Protest Lockdown at Bhurapura High School Over Classroom Shortage and Teacher Issues
पोशाक, साइकिल योजना में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने किया विद्यालय में तालाबंदी

पोशाक, साइकिल योजना में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने किया विद्यालय में तालाबंदी

संक्षेप:

विभूतिपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय भरपुरा पटपारा में छात्रों और अभिभावकों ने तालाबंदी कर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने वर्ग कक्ष की कमी, शिक्षकों की मांग और डीबीटी से मिलने वाले लाभ में गड़बड़ी का...

Oct 14, 2025 05:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

विभूतिपुर। छात्रों व अभिभावकों ने उच्च माध्यमिक विद्यालय भरपुरा पटपारा में सोमवार को तालाबंदी कर आक्रोश का इजहार किया। अभिभावकों ने छात्रों को बैठने की व्यवस्था नहीं, वर्ग कक्ष का अभाव, हाई स्कूल के शिक्षक मिड्ल स्कूल में पढ़ाने की मांग, डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली पोशाक, साइकिल आदि में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस दौरान छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने विद्यालय के गेट पर नारेबाजी भी की। इस बीच विद्यालय आये शिक्षकों को भी बाहर ही रहना पड़ा। सूचना पर पहुंचे लेखापाल योगेश कुमार ने छात्रों को काफी समझाया फिर भी छात्र छात्रा अड़े रहे। पुन: योगेश कुमार द्वारा छात्रों को पढ़ाई की शिफ्टिंग वाइज व्यवस्था कराने और डीबीटी के माध्यम से मिलने वाले लाभ छात्रों को दिलाने का आश्वाशन दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तब जाकर छात्रों ढाई घंटे बाद ताला खोला और प्रदर्शन समाप्त हुआ। इधर पूछे जाने पर एचएम सरिता कुमारी ने बताया की एक तो यहां वर्ग कक्ष का अभाव है। ऊपर से छात्रों की मांग है कि हाई स्कूल के शिक्षक मिड्ल स्कूल में भी पढ़ायें। परंतु इसमें वे किसी शिक्षक को आदेशित नहीं कर सकती। यद्यपि दोनों में फिलहाल 14--14 शिक्षक पदस्थापित हैं।