Samastipur News: देर रात मकान में घुसकर छात्र को मारी गोली, चल रहा इलाज
Samastipur News: समस्तीपुर में एक छात्र को किराये के मकान में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। घायल छात्र रंजीत कुमार (22) को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोलीबारी की घटना से पहले आरोपी गोलू के साथ उसका विवाद हुआ था। आरोपी मौके से फरार हो गया, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा भवन के समीप रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब 12:50 बजे एक छात्र को किराये के मकान में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी गई। इस दौरान जख्मी छात्र का रूम मेट बाल-बाल बच गया। घटना में घायल छात्र की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के विभौरा उत्तरी सिसौही निवासी रंजीत कुमार (22) के रूप में की गयी है। गोली लगने के बाद उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए शहर के आदर्श नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया गया है कि वह समस्तीपुर शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।
घटना का विवरण
जख्मी रंजीत शर्मा ने बताया कि रविवार की शाम तिरहुत एकेडमी के पास किसी बात को लेकर गोलू व उसके साथियों से उसका विवाद हुआ था। इस दौरान भी बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग की थी। हालांकि उस समय स्थानीय लोगों ने झगड़े को समाप्त करा दिया था। इस विवाद के बाद देर रात करीब 12:50 बजे आरोपी गोलू अपने तीन-चार साथियों के साथ रंजीत के किराये के मकान पर फिर से पहुंचकर उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली रंजीत के कंधे के समीप लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसका रूम मेट बिथान के छेछनी का रहने वाला प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गया। गोलीबारी की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना व मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। जख्मी रंजीत कुमार ने पुलिस को दिये अपने फर्द बयान में बताया की गोली चलाने वाला आरोपी पहले उसी के साथ रहता था, लेकिन बाद में दोनों अलग-अलग रहने लगे। रूम का सामान शिफ्ट करने को लेकर उन लोगों में विवाद था। इस बीच रविवार को उसपर फायरिंग कर दी गयी। गोलू चलाने वाले युवकों में गोलू, युवराज व धीरज शामिल है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घायल छात्र रंजीत कुमार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसने यूट्यूबर समेत तीन को आरोपित किया है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


