Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsStudent Kidnapped for Ransom Rescued by Police in Dal Singh Sarai
ेेेककककककककक

ेेेककककककककक

संक्षेप:

दलसिंहसराय के काली चौक स्थित एक निजी लाइब्रेरी से छात्र विकास झा का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने उसे बछवाड़ा से बरामद कर लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपहरण का कारण रुपये का लेनदेन बताया...

Aug 28, 2025 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

दलसिंहसराय। दलसिंहसराय के काली चौक स्थित एक निजी लाइब्रेरी से हथियार के बल पर अपहृत छात्र विकास झा को पुलिस ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पांच आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्र अपहरण का कारण रुपये का लेन देन रहना बताया गया है। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि अपहृत को छोड़ने के लिये उसके भाई प्रशांत झा को विकास के ही मोबाइल से कॉल कर 16 लाख रुपये की राशि फिरौती के रूप में मांगी जा रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को अपराह्न एक कार (जेएच 01 डीके 0498) से आये पांच से सात बदमाशों ने लाइब्रेरी में पढ़ने आये छात्र विकास का अपहरण कर लिया था। मामले को लेकर विकास के भाई प्रशांत के आवेदन पर थाना कांड संख्या 322/25 दर्ज कर अनुसंधान में जुटी पुलिस ने विकास को बछवाड़ा थाना के समसीपुर स्थित नदी किनारे से बरामद कर लिया। मामले में नामजद बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर वार्ड 12 निवासी अर्जुन राय के पुत्र अरविन्द कुमार के अलावे राज कुमार के पुत्र राजीव कुमार, रानी टोला वार्ड 11 निवासी कुशेश्वर चौधरी के पुत्र शक्ति कुमार, शेरपुर दियारा वार्ड 14 निवासी स्व.सुरेन्द्र यादव के पुत्र बिट्टू कुमार, समसीपुर वार्ड 13 निवासी भगवान राय के पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लेने की डीएसपी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है। रुपये लेन देन के विवाद की भी पुलिस गहराई से जांच कर रही है। पुलिस कार्रवाई में शामिल टीम को सम्मानित करने हेतु अनुशंसा करने की बात भी डीएसपी ने बतायी।