‘बेहतर शैक्षणिक प्रयोग से दूर होगी निरक्षरता’
पूसा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता की समीक्षा के लिए बैठक हुई। इस दौरान निपुण विद्यालयों को संसाधन केन्द्र बनाने पर चर्चा हुई। दूसरी ओर, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। खेलों का मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

पूसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) पूसा में सोमवार को बुनियादी साक्षरता ज्ञान एवं संख्यात्मकता के सुदृढ़ीकरण को लेकर निपुण विद्यालय अनुरूप समीक्षा सह-योजना -निर्माण विषय को लेकर बैठक हुई। समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। अध्यक्षता डायट के वरीय व्याख्याता सह प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लाभार्थ बेहतर शैक्षणिक प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संसाधन केन्द्र के निर्माण से समाज में निरक्षरता के अभिशाप को दूर किया जा सकता है। नोडल व्याख्याता डॉ.पंडित विनय कुमार ने निपुण विद्यालय के अनुरूप अभ्यास विद्यालयों को संसाधन केन्द्र के रूप में व्यवस्थित करते हुए सरकारी योजना निर्माण पर विस्तृत चर्चा की।
मौके पर डॉ. अंकिता, डॉ.अनिल पाठक, डॉ.रूबी कुमारी, दीनानाथ राय, मयूराक्षी मृणाल, मो. रिजवान अंसारी, मो. मुन्ना, डॉ. मानविता कुमारी, सुरेश कुमार, शिवकिशोर, यशवन्त शर्मा, संयोग कुमार प्रेमी, हुमाना पिपुल टू पिपुल के आशुतोष कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।मार्च पूसा-5 खेलकूद प्रतियोगिता में उपनिदेशक को सम्मानित करते अध्यक्षदो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभपूसा, निज संवाददाता। माय भारत की राज्य उपनिदेशक सुश्री दीक्षा मिश्रा ने कहा कि शारिरिक व मानसिक विकास में खेलकूद की भूमिका अहम है। यह अनुशासन के साथ एकजुटता की प्रेरणा देता है। जरूरत है इसे दिनचर्या में शामिल करने की। इसको लेकर सरकार हरसंभव सहयोग में जुटी है। वे सोमवार को प्रखंड मुख्यालय मैदान में बोल रही थी। मौका था युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत, समस्तीपुर, की देखरेख व जय जवान-जय किसान युवा क्लब, हरपुर पूसा के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय कलस्टर लेबल खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र का। क्लब के अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में बोलते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा के अध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने कहा कि खेल के आयोजन से सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण होता है। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.राकेश कुमार सिंह ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उसे चिन्हित कर तरासने की। इसमें इस तरह का प्लेटफार्म काफी प्रभावी साबित होता है। युवा पीढ़ी इससे जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखार देश में नाम रौशन कर सकते हैं। बीडीओ रविश कुमार रवि ने सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। मौके पर दक्षिण हरपुर पूसा पंचायत के सरपंच संजय कुमार साह, अस्पताल प्रबंधक राजपाल कुमार, ओम बाबू, सूरज कुमार, सत्येन्द्र राय आदि मौजूद थे। इस दौरान दौड़, कबड्डी समेत अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


