विद्यापतिनगर में बेकाबू बाइक की ठोकर से महिला की मौत

विद्यापतिनगर में बेकाबू बाइक की ठोकर से महिला की मौत

संक्षेप:

विद्यापतिनगर के हरपूरबोचहा पंचायत में एनएच 122बी पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय द्रोपदी देवी की मृत्यु हो गई। वह आंख के इलाज के लिए जा रही थीं। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।

Dec 12, 2025 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

विद्यापतिनगर। थाना के हरपूरबोचहा पंचायत से होकर गुजरने वाली एनएच 122बी पथ पर खनुआं गांव के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक की ठोकर में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत अंतर्गत वार्ड 9 बंगला पर निवासी श्रीकांत सिंह की पत्नी द्रोपदी देवी (65) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह मृतका आंख का इलाज कराने के लिए समस्तीपुर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान खनुआं बाहा के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए दलसिंहसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर खनुआं पुल के समीप शव को सड़क पर रखकर एनएच 122बी पथ को करीब एक घंटा जाम रखा। इस दौरान इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खाली कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई बढ़ने के बाद गाड़ियों की रफ्तार बढ़ गई है, जबकि सड़क के किनारे जगह-जगह अवैध पार्किंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, बावजूद इसके प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों में नाराजगी है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।