Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsSpeech Competition at Sundari Devi Saraswati Vidya Mandir Om Kumar Takes First Place
सैनिक स्कूल में हई आशुभाषण प्रतियोगिता

सैनिक स्कूल में हई आशुभाषण प्रतियोगिता

संक्षेप:

रोसड़ा में सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा दस के छात्र ओम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः दिव्य कुमार और अंश कुमार ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में भाषण कला का विकास और समसामयिक विषयों पर अभिव्यक्ति को सशक्त बनाना था।

Nov 08, 2025 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

रोसड़ा,। स्थानीय सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के सभागार में आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन के कक्षा दशम के छात्र ओम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर परमहंस सदन के कक्षा छह के छात्र दिव्य कुमार और तृतीय स्थान पर आर्यभट्ट सदन के कक्षा छह के छात्र अंश कुमार रहे। मीडिया प्रभारी विजयव्रत कंठ ने बताया कि छात्रों में भाषण कला का विकास और समसामयिक विषयों पर अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में अंकित कुमार, अदिति सुमन, आदित्य राज, आनंद कुमार, राकेश रौशन, प्रांजल कुमार, ऋतु कुमारी, आरती कुमारी समेत दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने मनोज कुमार के संचालन में प्रस्तुतियां दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छात्रों ने मताधिकार, पर्यावरण संरक्षण, संयुक्त परिवार, नारी सशक्तिकरण, अंतरिक्ष में भारत, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर सारगर्भित भाषण दिए। प्रभारी प्रधानाचार्य घनश्याम मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की मेधा और व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। निर्णायक मंडल में आचार्य रामबाबू दास, मनोज हिमांशु और अर्चना कुमारी शामिल थे। मौके पर आचार्य विकास कुमार कर्ण, मनोज कुमार राय, रामशंकर झा, सुष्मिता सिंह, प्रतिभा कुमारी, श्वेता झा, आशुतोष कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।