ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरसोनसा और करही के बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली नाव

सोनसा और करही के बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली नाव

प्रखंड में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। हालांकि नदियों के जलस्तर में कमी जारी है, फिर भी लोगों को राहत मिलने में वक्त लगेगा। खासकर बाढ़ पीड़ितों को आवागमन...

सोनसा और करही के बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली नाव
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 16 Aug 2020 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। हालांकि नदियों के जलस्तर में कमी जारी है, फिर भी लोगों को राहत मिलने में वक्त लगेगा। खासकर बाढ़ पीड़ितों को आवागमन को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी कई गांवों के लोगों केे आवागमन का एक सहारा नाव है। विष्णुपुर डीहा पंचायत के सोनसा व करही गांव के लोग करीब एक महीने से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। नाव के अभाव में लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी इन विकट परिस्थिति में पीड़ित के काम न जनप्रतिनिधि आ रहे हैं और न ही सरकारी पदाधिकारी।

नाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में काफी परेशानी हो रही है। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को विवश हैं। लोगों का आरोप है कि यहां कागज पर नाव चलायी जा रही है। जबकि हकीकत में यहां सरकारी नाव दिया ही नहीं गया है। इस संदर्भ में सीओ संतोष कुमार ने बताया कि मनोज कुमार सहनी नाम के व्यक्ति ने नाव का परवाना बनाया है। उसे ही नाव संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें