सालों से जमा कचरा को किया साफ-सफाई
सिंघिया में स्वच्छता से संबंधित एक विशेष बैठक हुई जिसमें बीडीओ विवेक रंजन ने स्वच्छता कर्मियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कचरा उठाव, जागरूकता अभियान और अन्य स्वच्छता कार्यों को तेजी से करने का आदेश दिया। हालांकि, कर्मियों ने उपकरणों की कमी की शिकायत की, जिस पर बीडीओ ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया।

सिंघिया। हिन्दुस्तान अखबार में स्वच्छता से संबंधित सिंघिया में ओडीएफ कागज तक सिमटा, अब प्लस की तैयारी शीर्षक से बीते दो दिसंबर को प्रकाशित खबर पर प्रखंड प्रशासन ने संज्ञान लिया है। खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ विवेक रंजन की अध्यक्षता व प्रखंड समन्वयक मोहम्मद सोहराब आलम के संचालन में स्वच्छता से संबंधित कर्मियों की विशेष बैठक हुई। इसमें बीडीओ ने स्वच्छता कर्मियों को साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों पंचायतों में घर घर से नियमित कचरा उठाव, डब्लूपीयू की क्रियाशीलता, सड़क किनारे जमे कचरों को हटाना, खुले में शौच मुक्त के लिये लगातार जागरूकता अभियान आदि को लेकर सख्त निर्देश दिया।
खबर प्रकाशित होने के बाद जारी निर्देश के आलोक में कई पंचायतों में कार्यरत कर्मी लगातार अपने पोषक क्षेत्रों में साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। सालों से सड़क किनारे जमे कचरा को उठाए जा रहे हैं। इस कार्य को लेकर संबंधित पदाधिकारी भी लगातार मोनिटरिंग करते दिख रहे हैं। वहीं स्वच्छता कर्मियों ने बताया कि कई महीने से झाड़ू नहीं है व ठेला टूट गया है। लेकिन बार बार मांग करने के बावजूद न टूटे ठेला का मरम्मत कराया जा रहा है और न ही उसका वैकल्पिक व्यवस्था ही किया जा रहा है। इस संदर्भ में बीडीओ विवेक रंजन ने कहा कि स्वच्छता अभियान से संबंधित उपकरण टूटने की जानकारी मिली है, जल्द ही इसको मरम्मत कराने की दिशा में गंभीरता से पहल किया जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




