क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल में हरपूरबोचहा ने कांचा को हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

विद्यापतिनगर के सिमरी हाई स्कूल के निकट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल हरपुर बोचहा और कांचा के बीच हुआ। हरपुर बोचहा ने 90 रन बनाकर जीत हासिल की। कांचा टीम 89 रन पर ऑल आउट हुई। विजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई और उपविजेता को भी सम्मानित किया गया।

क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल में हरपूरबोचहा ने कांचा को हराया

विद्यापतिनगर। प्रखंड के सिमरी हाई स्कूल के निकट मैदान में मंगलवार को सिमरी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हरपूरबोचहा एवं कांचा के बीच खेला गया। इसका उद्धाटन जदयू नेता विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर हरपुर बोचहा टीम के कप्तान विशाल कुमार एवं कांचा टीम के कप्तान अंकित कुमार के बीच निर्णायक मंडली विवेक सिंह की देख रेख में टॉस उछाला गया। जिसमें कांचा टीम के कप्तान टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिए और 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। हरपुर बोचहा की टीम 7 ओवर 3 गेंद खेल कर चार विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर जीत हासिल कर लिए।

अंपायर अखिलेश शर्मा एवं पंकज रजक, कॉमेंटेटर सोनू कुमार ने निर्णायक भूमिका निभाया। मौके पर सचिन कुमार, रविंद्र कुमार, गौतम कुमार सिंह, रणजीत सिंह, दीपू कुमार सहित संख्या में दर्शक लोग उपस्थित थे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि विजय कुमार के द्वारा कमेटी की ओर से शील्ड प्रदान किया गया तथा उपविजेता के कप्तान को भी सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।