पूसा के वैनी बाजार निवासी व जदयू नेता के आवास पर फायरिंग

Mar 02, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

वैनी बाजार में जदयू नेता सचिन कुमार के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। रविवार रात को लौटते समय सचिन को धमाके की आवाज सुनाई दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि घर के बाहर गोलीबारी की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से 3 जिन्दा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। जांच जारी है।

पूसा के वैनी बाजार निवासी व जदयू नेता के आवास पर फायरिंग

पूसा।वैनी बाजार निवासी व जदयू के प्रदेश नेता सचिन कुमार के आवास पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में घटनास्थल से पुलिस ने जिन्दा व खोखा बरामद किया है। पुलिस सचिन कुमार के आवेदन के आधार पर जांच मंे जुट गई है। आरोप है वे रविवार की रात मित्र गजेन्द्र कुमार के साथ एक शादी समारोह से रात करीब 12 बजे अपने आवास पर लौटे। लौटने के कुछ देर बाद उन्हें दो धमाके की आवाज सुनाई दी। लेकिन वे पटाखे की आवाज मान बाहर नहीं निकले। सुबह घर से निकलने पर परोसी अनिकेत कुमार एवं अनिल कुमार सिन्हा व परिवार के लोगों ने रात में गोलीबाड़ी किये जाने व बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त किये जाने की जानकारी दी।

इस दौरान 3-4 जिन्दा कारतूस देख कर पुलिस को सूचना दी गई। जिसे वैनी पुलिस ने जब्त कर लिया। बाद में पता चला कि रात को उन्हें छोड़ कर जा रहे मित्र की कार का भी पीछा किया गया। उन्होंने घटना का कारण पूर्व की घटना, राजनीतिक प्रतिद्वंदिता एवं पूर्व की घटना में गवाही देना बताया है। उन्होंने अपने या छोटे भाई की हत्या की आशंका भी जताते हुए समुचित कारवाई की मांग की है। इधर वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि घटनास्थल से 3 जिन्दा कारतूस, खोखा-2 एवं एक फायर बुलेट बरामद किया गया है। आवेदन के आधार केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।