महिला को डायन बताकर खंभे से बांध बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में एक महिला को डायन बताकर ग्रील से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता ने गांव के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

महिला को डायन बताकर खंभे से बांध बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

घटना का विवरण

थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला को डायन बताकर ग्रील से बांध दिया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है। पीड़िता ने गांव के छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, घटना 7 जून की सुबह की बताई जा रही है। पीड़ित महिला अपने घर पर घरेलू काम कर रही थी, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर डायन होने का आरोप लगाने लगे।

पुलिस की कार्रवाई

महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे जबरन खींचकर एक घर में ले जाया गया, जहां ग्रील से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट के दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद महिला को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया।

पीड़िता का बयान

पीड़िता ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। गांव के कुछ लोग अक्सर उसे डायन कहकर प्रताड़ित करते थे। उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद थाना में आवेदन देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। महिला का यह भी आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। वहीं पीड़िता के पति जो मजदूरी का काम करते हैं, उसने कहा कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनकी पत्नी के साथ केवल अंधविश्वास के कारण अमानवीय व्यवहार किया गया है और परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

पुलिस का स्पष्टीकरण

इधर, उजियारपुर थाने की पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं गया है। मामले के सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦घटना कब हुई थी?−
घटना 7 जून की सुबह की बताई जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSamastipur Newsमहिला को डायन बताकर खंभे से बांध बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल