पांच वर्ष का होल्डिंग टैक्स लेगा नप
शाहपुर पटोरी नगर परिषद की सामान्य बैठक में अध्यक्ष प्रियंका सुमन की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वार्ड सदस्यों ने योजनाओं की पारदर्शिता और होल्डिंग टैक्स वसूली पर जोर दिया। विधायक रणविजय साहू ने उचित चयन की मांग की। नगर परिषद ने साफ-सफाई और विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
शाहपुर पटोरी। नगर परिषद, शाहपुर पटोरी की सामान्य बैठक सोमवार को अध्यक्ष प्रियंका सुमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मोरवा के विधायक रणविजय साहू एवं नप के उपाध्यक्ष संजय कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक का संचालन ईओ अजय कुमार ने किया। बैठक में स्वच्छता अधिकारी सुशांत मश्रिा, वद्यिुत विभाग के जेई संतोष कुमार के अलावा कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जब पूर्व के बैठक की संपुष्टि पर चर्चा हुई तो वार्ड संख्या 16 के सदस्य कुणाल किशोर ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि योजनाओं की स्वीकृति एवं चयन में अनियमितता बरती जाती है।
विधायक ने अध्यक्ष व ईओ से आग्रह किया कि योजनाओं के चयन में समभाव एवं पारदर्शिता बरती जाए। वार्ड पार्षद उज्ज्वल तिवारी समेत कई अन्य वार्ड सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं रखी। बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद क्षेत्र में पिछले 5 वर्ष के होल्डिंग टैक्स के वसूले जाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नर्णिय लिया गया कि टीमवर्क के रूप में सभी वार्ड पार्षद, अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं अधिकारी क्षेत्र में जाकर लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करें ताकि नगर परिषद के राजस्व की वृद्धि हो सके। इसके अलावा नगर की साफ-सफाई के बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि आगामी 15 फरवरी तक शहर के निधार्रित स्थलों पर नगर परिषद का लाइट लगा संदेश एवं स्वागत बोर्ड लगा दिया जाएगा। इसके अलावा चंदन चौक के समीप ई रक्शिा एवं ऑटो पड़ाव, चंदन चौक व प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप सामुदायिक शौचालय का नर्मिाण करने का भी नर्णिय लिया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास की कई अन्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




