ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरगांव-गांव में सोनिया गांधी का संदेश फैलाएगा सेवादल

गांव-गांव में सोनिया गांधी का संदेश फैलाएगा सेवादल

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव तथा बिहार मामलों के प्रभारी बलराम सिंह भदौरिया नें कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता गांव-गांव जायें और और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संदेश पहुंचायें। एक गांव एक...

गांव-गांव में सोनिया गांधी का संदेश फैलाएगा सेवादल
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरWed, 12 Aug 2020 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव तथा बिहार मामलों के प्रभारी बलराम सिंह भदौरिया नें कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता गांव-गांव जायें और और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संदेश पहुंचायें। एक गांव एक राष्ट्र कार्यक्रम के तहत सोमवार को वे समस्तीपुर के बहादुरपूुर स्थित कांग्रेस सेवा दल के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले समस्तीपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा है कि सेवादल ने राहुल गांधी के साथ सेवा दल ने की एक गांव एक राष्ट्र की शुरुआत का नारा दिया है। अखिल भारतीय सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई के नेतृत्व में कांग्रेस को गांव गांव तक जोड़ने में जुट गयी है। बिहार संगठन को धारदार एवं गतिशील बनाने में वे सभी स्तर पर सहयोग करनेे के लिए तैयार हैं। बैठक की अध्यक्षता समस्तीपुर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राजन चंद्रवंशी ने की।

उन्होंने कहा कि वैसे तो बिहार में कांग्रेस सेवादल पहले से भी काफी सक्रिय है परन्तु श्री भदौरिया जी के प्रभारी बनने के बाद इसमें काफी गति आईं है। मुजफ्फरपुर क्षेत्र के मुख्य संगठक मो. शोएब साहब ने कहा कि कांग्रेस सेवादल श्री भदौरिया के नेतृत्व में अपनी पुरानी ऊंचाई को प्राप्त करेगा। हमलोगों के सामूहिक प्रयत्न से मुजफ्फरपुर क्षेत्र का संगठन बिहार में एक स्थान प्राप्त करेगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव राजीव ने कहा कि बिहार कांग्रेस सेवादल के सभी साथी प्रदेश से जिला तक निरंतर सक्रिय हो कर संगठन को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। इस अवसर चंदन पासवान, राजवीर रजक, राजा पासवान, घनश्याम सहनी, वीरेंद्र सेठ, रमेश ठाकुर, मो. मुर्तुजा, युवराज चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें