छात्र छात्राओं का जत्था शैक्षणिक भ्रमण पर वैशाली रवाना
उजियारपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोडीह के 48 छात्रों का जत्था रविवार को वैशाली के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करने निकला। इस यात्रा में भगवान महावीर जैन की जन्मस्थली, विश्व शांति स्तूप और अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए आयोजित किया गया।

उजियारपुर, निसं। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोडीह के 48 छात्र छात्राओं का जत्था रविवार को परिभ्रमण पर वैशाली रवाना हुये। इस क्रम में बच्चे भगवान महावीर जैन की जन्मस्थली, विश्व शांति स्तूप, अशोक महान का स्तंभ, संग्रहालय, बुद्ध समाधि स्थल सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दीदार करेंगे। जत्था का मार्गदर्शन करने गए प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत परीभ्रमण कार्यक्रम से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। जत्था में मो. इकबाल नसीम, उम्मति फातमा, नेहा कुमारी, मो असरफ, संतोष कुमार, आदर्श कुमार, शिक्षा सेवक जगदीश महतो आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



