Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsSamastipur SP Issues Posting Orders for 14 Sub-Inspectors

पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे 14 एसआई की हुई पोस्टिंग

समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने 14 एसआई की विभिन्न थानों में पोस्टिंग का आदेश दिया है। इनमें पुअनि गोपाल कुमार गुप्ता को सरायरंजन, मनजीत कुमार सिंह को कल्याणपुर, कुमारी दिव्या को हसनपुर, ममता...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरFri, 15 Aug 2025 12:15 AM
share Share
Follow Us on
पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे 14 एसआई की हुई  पोस्टिंग

समस्तीपुर। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने एक जिलादेश जारी कर पुलिस लाइन में पदस्थापन की प्रतीक्षा में तैनात 14 एसआई का विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पोस्टिंग किया है। आदेश के अनुसार, पुअनि गोपाल कुमार गुप्ता को सरायरंजन थाना, मनजीत कुमार सिंह को कल्याणपुर थाना, कुमारी दिव्या को हसनपुर थाना, ममता साह को मोहनपुर थाना, प्रियंका कुमारी को महिला थाना, मनीष कुमार-1 को नगर थाना, सुभाष चंद्र मंडल को रोसड़ा थाना तथा संजीव कुमार राय को दलसिंहसराय थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। इसके अलावे, एसआई कुमार अल्का और धीरज कुमार को यातायात थाना (संचालन एवं अनुसंधान), मंगल भगत को ईआरवी पटोरी थाना, गुड्डू कुमार को जिला चलंत विधि विज्ञान इकाई, जितेंद्र सहनी को पीसी शाखा पुलिस कार्यालय और संजीवन पासवान को पुलिस कार्यालय के डीआईयू शाखा में पदस्थापित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।